1 February 2026

प्रथम खेलो इंडिया विमेंस ताइक्वांडो लीग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई संपन्न

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। प्रथम खेलो इंडिया विमेंस ताइक्वांडो लीग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 फरवरी को बागेश्वर में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य महासचिव चन्द्र विजय सिंह बिष्ट मौजूद रहे। प्रतियोगिता में नैनीताल के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसमे कैडेट वर्ग में 51 किग्रा भार वर्ग में विशाखा राजपूत ने कांस्य पदक ,55 किग्रा भार वर्ग में कृतिका कफल्टीया ने कांस्य पदक, जूनियर वर्ग में 42 किग्रा भार वर्ग में नियति बेलवान ने रजत पदक, 49 किग्रा भार वर्ग में दीया आर्या ने रजत पदक, 52 किग्रा भार वर्ग में गूंजा बिष्ट ने रजत पदक, 63 किग्रा भार वर्ग में खुशी भट्ट ने स्वर्ण पदक तथा सीनियर वर्ग में 46 किग्रा भार वर्ग में गीतांजलि चंद ने कांस्य पदक, 49 किग्रा भार वर्ग में शिवानी आर्या ने रजत वर्ग, 53 किग्रा भार वर्ग में बीना बसेरा ने रजत पदक, 57 किग्रा भार वर्ग में ममता पलड़िया ने स्वर्ण पदक, 67 किग्रा भार वर्ग में भूमिका जंतवाल ने स्वर्ण पदक तथा पूमसे प्रतियोगिता में किरन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी, आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 21-23 फरवरी 2024 को लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रेफरी ज्योति दुर्गापाल, कोच सोनिया पांडे, शुभम डसीला, विश्वकेतु वैद्य मौजूद रहे।
राष्टीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला सचिव सुनील सिंह थापा, उपाध्यक्ष हरीश नयाल, संदीप थापा, कमलेश तिवारी,संजय टम्टा,गोविंद प्रसाद, विनोद कुमार, रोहित प्रसाद ,नीतेश शर्मा,समीर कुमार ,तरुण भट्ट द्वारा बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!