1 February 2026

जोग्यूडा सेवन स्टार ने पहाड़ी बॉय की टीम को 31 रनों से हराया,KPL ट्राफी पर किया कब्जा, मैन ऑफ द मैच सीरीज का खिताब रोहित कनवाल को मिला

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल । खुरपाताल के डायनेस्टी मैदान में आयोजित खुरपा ताल प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जोग्यूडा सेवन स्टार और पहाड़ी बॉय मनस्वाड के बीच खेला गया। जोग्यूडा सेवन स्टार ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 120 रन बनाए। जोग्यूडा 7 स्टार की ओर से सर्वाधिक मनीष कनवाल ने 36 व रोहित कनवाल ने 26 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पहाड़ी बाॅय की टीम 89 रनों पर ही सिमट गई।

जिसमें सूरज ने 25 व अमित बगड्वाल ने 18 रन बनाए। जोग्यूडा सेवन स्टार की ओर से दीपक ने दो और रोहित, अर्जुन, संजय ने एक-एक विकेट लिया। जोग्यूडा सेवन स्टार ने पहाड़ी बाॅय को 31 रनों से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि मोहित आर्या ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ द सीरीज रोहित कनवाल, बेस्ट बेस्ट मैन मनीष कनवाल, बेस्ट गेंदबाजी भास्कर कनवाल और मैन ऑफ द मैच रोहित कनवाल को दिया गया। प्रतियोगिता में उद्घोषक हेमंत बिष्ट, दर्शन कनवाल व दीपक कंडारी रहे। प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या के पुत्र मोहित आर्या ने पुरस्कार वितरण किए। आयोजक समिति ने प्रतियोगिता को विशेष सहयोग देने में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय का आभार जताया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विक्रम सिंह कनवाल, विजय सिंह बिष्ट , तारा सिंह कनवाल, ग्राम प्रधान मोहनी देवी सहयोग प्रदान किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!