12 February 2026

भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व सह-संयोजकों की हुई घोषणा, नैनीताल के विमल बिष्ट बने चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकोष्ठो के संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त किए गए और उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर प्रदेश व जिले के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। भाजपा के विमल बिष्ट को चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। अरविन्द पड़ियार को
निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक, हरीश भट्ट
को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक, जगमोहन सिंह बिष्ट को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह संयोजक ,पंकज राठौर को व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक,
उमेश भट्ट को विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक,
संजय साह को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सह संयोजक, चंदन सिंह चामियाल को
सेवानिवृत कर्मचारी का सह संयोजक बनाया गया है।
इन सभी कार्यकर्ताओं को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट, नैनीतल की विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट , मंडल महामंत्री मोहित लाल साह, मोहन सिंह नेगी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष, विवेक साह,मनोज जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!