1 February 2026

नैनीताल वासियों ने कुमाऊनी नाटक भगतु माया को खूब सराहा,नाटक में नैनीताल के कलाकारों ने किया बेहतरीन अभिनय

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल।नैनीताल में श्री राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल के तत्वाधान में भगतु माया नाटक का मंचन किया गया। मदन मेहरा लिखित इस नाटक का निर्देशन मदन मेहरा व उमेश कांडपाल ने संयुक्त रूप से किया और नाटक में संगीत निर्देशन नवीन बेगाना ने किया है।  गीत हेमंत बिष्ट ने लिखें हैं.
दादा दादी नाना नानी से सुनी दंत कथा पर आधारित इस नाटक मे दर्शाया गया हैं कि सामंत वादी शक्ति का सामना खेतिहार द्वारा एकता और समझधारी का परिचय देकर किया जा सकता हैं और यह नाटक प्रयोगात्मक होते हुए जागर शैली को समायोजित किये हुए हैं।
नाटक मे काल्पनिक पात्र माया के माध्यम से कहानी को उसके अंजाम तक ले जाया गया हैं.


नाटक मे भास्कर बिष्ट, योगिता तिवारी, राहुल पडियार, नीरज डालाकोठी, उमेश कांडपाल, मदन मेहरा, पवन कुमार, काव्यांश, पंकज, अर्जुन, चित्रा, अनुष्का, आरती, निकिता, मुकेश धस्माना, अफरोज अंसारी, जावेद हुसैन ने अभिनय किया।
साथ ही संगीत में नवीन बेगाना, भुवन कुमार, उमा, संजय कुमार,अमन महाजन, धीरज कुमार, कैलाश कपिल, रवि नेगी, रोहित कुमार, रोहित वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। मंचन हेतु अन्य सहयोग मिथिलेश पांडे, किशन लाल, अनवर रज़ा, मनोज चौन्याल, नासिर अली, कौशल शाह जगाती, मनोज साह, विमल चौधरी, मोहित साह, जगदीश बावड़ी ने प्रदान किया।


संचालन हेमंत बिष्ट ने किया.
इस दौरान नैनीताल नगर के रंगकर्मी जहूर आलम, एचएस राणा, डीके शर्मा, राजेश आर्य, अजय कुमार, हसन रजा, डॉ. मोहित सनवाल, गिरीश जोशी, मुकुल जोशी, मनोज साह, दीपक सहदेव, मनोज कुमार, खुर्शीद हुसैन, आकाश नेगी, पुनीत सम्राट और समस्त रंगप्रेमी ओर नगरवासी उपस्थित रहे। बता दें कि
प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपड़ाव रामनगर द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित बसन्त महोत्सव 2024 के दौरान *प्रयोगांक नैनीताल* ने नाटक प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* प्राप्त करते हुए *सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री योगिता तिवारी* (प्रयोगांक नैनीताल), *सर्वश्रेष्ट संगीत निर्देशक नवीन बेगाना* (प्रयोगांक नैनीताल, *सर्वश्रेष्ट पटकथा मदन मेहरा* (प्रयोगांक नैनीताल), *सर्वश्रेष्ट निर्देशक मदन मेहरा व उमेश कांडपाल* (प्रयोगांक नैनीताल) द्वारा भी पुरस्कार प्राप्त किए गए।
लोक नृत्य नाटिका “अभिमन्यु वध” के लिए प्रयोगांक नैनीताल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ….
प्रतियोगिता में दूसरा स्थान रामनगर व तीसरा स्थान कोटद्वार को प्राप्त हुआ.

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!