1 February 2026

भाजपा महिला मोर्चा की निकाली पदयात्रा, विधायक सरिता आर्या व प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में पदयात्रा रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन कर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इससे पूर्व भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने 400 पार के नारे का संकल्प लिया।
महिला मोर्चा कार्यकर्ता पंत पार्क में जमा हुए वहां से ढोल नगाड़ों के साथ नैनीताल क्लब तक उन्होंने पदयात्रा रैली निकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयघोष के नारे लगाये। इससे पहले पदयात्रा रैली को विधायक सरिता आर्या व भाजपा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के


लिए अनेकों योजना यथा: सेना व अर्धसैनिक बलों में आरक्षण सुनिश्चित करने के साथ विधान सभा व संसद में उनको उचित प्रतिनिधित्व दे उनके लिए अभूतपूर्व कार्य किये हैं। कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मातृ शक्ति को सबल व समृद्ध बनाने के का कार्य कर रहे हैं।

जिला महामंत्री डा. प्रगति जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्वला के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर व स्वच्छ भारत के अंतर्गत महिलाओं के लिये शौचालय व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये हैं जिसके लिये देशभर की सभी महिलाओं ने विधानसभा स्तर पर स्कूटी व पदयात्रा कर प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन दे उनका आभार व्यक्त किया है। इस दौरान जिला मंत्री दीपिका बिनवाल, तारा बोरा, मण्डल अध्यक्ष कविता गंगोला समेत रीना मेहरा, जीवंती भट्ट,नीतू जोशी, ज्योति ढौंढियाल, हेमलता पांडेय, लता दफौटी, तारा राणा, तुसी साह, वर्षा आर्या, राधा पांडे खोलिया , विमला तिवारी, आरती बिष्ट, सोनू साह, ज्योति भट्ट, हंसी रावत, भारती कुरिया, तनुजा बगड़वाल तथा कंचन जोशी , कंचन रावत राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, विक्रम रावत, विश्व केतु वेद्य कई लोग मौजूद थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!