3 May 2026

नैनीताल -उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से दोबारा से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को टिकट दिए जाने पर नैनीताल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी छोड़ी, ढोल नगाड़ों में झूमे पार्टी कार्यकर्ता

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पुनः नैनीताल उधमसिंह नगर का लोकसभा का प्रत्याशी घोषित करने पर मंडल नैनीताल के समस्त पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच आज गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति पर जोरदार आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा की अबकी बार अजय भट्ट को 5 लाख से अधिक मतों से विजय बनाया जायेगा ।

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अरविन्द पड़ियार,तारा बोरा, लता दफौटी, मीरा बिष्ट, कलावती असवाल, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी,तुलसी कठायत, मीरा बिष्ट,मीनू बुधलाकोटी, ज्योति ढौंढ़ियाल,हेम लता पांडे,गंगा सुयाल, गजाला कमाल,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत,विवेक साह,रईस खान,मनोज कुमार, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, ललित ढैला,पान सिंह खनी, विश्वकेतु वैद्य,वीरेंद्र कुमार,संतोष कुमार, संजय कुमार, रितुल कुमार,पंकज भट्ट,प्रकाश नौटियाल,पदम सिंह रावत,अजय सिलेलान,कुणाल पवार, दलीप सिंह नेगी, पूरन सिंह मेहरा, नितिन कार्की, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज पवार समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!