30 October 2026

प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: भावनाबैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर राज्यमंत्री सख्त, मौके से ही फोन कर लगाई फटकार, जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: भावनाबैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर राज्यमंत्री सख्त, मौके से ही फोन कर लगाई फटकार, जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
pine-crest

नैनीताल।आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने शुक्रवार को नैनीताल स्थित जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सभागार में प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राधिकरण का उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र में व्यवस्थित निर्माण को बढ़ावा देना है उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करें किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करे और किसी भी स्तर पर आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए । बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को उन्होंने मौके से ही फोन पर कड़ी फटकार लगाई और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। वहीं जिले में प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। राज्यमंत्री ने जिले की नगरपालिकाओं एवं नगर निगम क्षेत्रों में आवंटित आवासों की जानकारी भी ली साथ ही जिला पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में आवासीय भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति के दौरान मार्गों की चौड़ाई संबंधी नियमों में आवश्यक शिथिलीकरण करने के निर्देश दिए जिससे आम जनता को नियमानुसार राहत मिल सके उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में लापरवाही अनावश्यक देरी और जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को राहत देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया । इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, मनोज भट्ट, हरीश राणा, प्रदीप बिष्ट, डी एस ए महासचिव मनोज जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद लता दफौटी, गजाला कमाल, संतोष साह, शिवांशु जोशी, अखिलेश सेमवाल, मोहित लाल साह, आशुतोष चंदोला, अर्पण जैन, शुभम कुमार, पूरन चंद्र जोशी, कमलेश रावत, उज्ज्वल चंद्रा, नीतू जोशी, रचना मेहरा, मीनाक्षी आर्य, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, शिवम धीमान, अधिशासी अभियंता एस के सहगल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, प्रोजेक्ट ऑफिसर चांदनी बंसल, नगर निगम जिलापंचायत, नगरपालिका, पर्यटन, विद्युत,उरेडा लोक निर्माण विभाग, के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!