1 November 2026

नैनीताल के सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने किया डीएसबी परिसर के हिमालय म्यूजियम का शैक्षिक भ्रमण,म्यूजियम में बच्चों ने ऐतिहासिक और पुरानी वस्तुएं देखकर जानकारी जुटाई,

नैनीताल के सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने किया डीएसबी परिसर के हिमालय म्यूजियम का शैक्षिक भ्रमण,म्यूजियम में बच्चों ने ऐतिहासिक और पुरानी वस्तुएं देखकर जानकारी जुटाई,
pine-crest

नैनीताल। सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने डीएसबी परिसर के हिमालय संग्रहालय (म्यूजियम) का शैक्षिक भ्रमण किया और कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नईम अली खान और कोऑर्डिनेटर सीमा ढैला का हमेशा से यह प्रयास रहता है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी ज्यादा से ज्यादा दिया जाए। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए बच्चों को म्यूजियम ले जाया गया।
म्यूजियम में बच्चों ने बहुत सी ऐतिहासिक और पुरानी वस्तुएं देखीं। जिसमें बच्चों ने पुराने जमाने के नोट, पुरानी राइफलें, पुरानी ढालें और अन्य प्राचीन वस्तुओं को बड़े उत्साह से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि हुई।
प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। इस दौरान
प्रधानाचार्य नईम अली खान,उप प्रधानाचार्या लता तिवारी,कॉर्डिनेटर सीमा ढैला, सुनीता, डाॅ लता तिवारी, नीतू, खीमराज देउपा, शशि, दीपक, नेहा, फरहान, विवेक, सौरभ,गोपाल, मीनाक्षी, प्रियंका और दीपा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!