31 October 2026

मालरोड में जल्द बनेगा पुरुष शौचालय, सभासद पूरन बिष्ट और पालिका टीम ने नाप जोख कर शौचालय बनाए जाने की कवायद की शुरु,

मालरोड में जल्द बनेगा पुरुष शौचालय, सभासद पूरन बिष्ट और पालिका टीम ने नाप जोख कर शौचालय बनाए जाने की कवायद की शुरु,
pine-crest

नैनीताल। नगर के मालरोड में जल्द एक पुरुष शौचालय खुलने जा रहा है। इसकी पालिका ने रुप रेखा तैयार कर ली है। पालिकाध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल व ईओ रोहिताश शर्मा के निर्देश पर सभासद पूरन बिष्ट के साथ पालिका के जेई और टीम को चयनित पालिका की जमीन पर पुरुष शौचालय बनाए जाने के लिए उसकी नाप जोख की गई। अपर मालरोड के सभासद पूरन बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि मालरोड नानक होटल के समीप पिंक (महिला) शौचालय तो है लेकिन पुरुष शौचालय नहीं है जिससे लोग इधर उधर गंदगी कर रहे हैं। इस पर सभासद ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष और ईओ से वार्ता की। जिस पर पालिका की टीम ने पिंक शौचालय के बराबर में पालिका की खाली पड़ी जमीन पर पुरुष शौचालय बनाऐं जाने के लिए नापजोख कर शौचालय बनाए जाने की कवायद शुरु कर दी है। जल्द ही पुरुष शौचालय बनकर तैयार होगा।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!