1 February 2026

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ज्योति ढौंढ़ियाल अध्यक्ष और दीपा पांडे बनी सचिव,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सामाजिक एवं साँस्कृतिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल के वार्षिक चुनाव गोवर्धन हाल सेवा समिति में संपन्न हुए। चुनाव में चुनाव अधिकारी रानी साह एवं सह चुनाव अधिकारी सरिता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में निर्विरोध संपन्न हुए। क्लब की नयी कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से ज्योति ढौंढ़ियाल को अध्यक्ष एवं दीपा पांडे को सचिव निर्वाचित किया गया। अन्य सदस्यों के रूप में दोबारा से कविता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, अमिता साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा सेठ को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, तनु सिंह को उप सचिव, डॉ प्रगति जैन को साँस्कृतिक सचिव, खष्टी बिष्ट को मीडिया प्रभारी, सरिता त्रिपाठी को साँस्कृतिक उप सचिव एवं दया कुँवर को जलपान संयोजक चुना गया।

इसके अलावा संस्थापक अध्यक्ष हेमा भट्ट, संरक्षक मीनू बुधलाकोटी, रानी साह कॉर्डिनेटर, एवं रेखा जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे कविता गंगोला, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, डॉo पल्लवी गहतोडी को चुना गया। क्लब की संस्थापिका ऋतु डालाकोटी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल ने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेगा।

नव निर्वाचित सचिव दीपा पांडे ने कहा कि इस बार क्लब रचनात्मक कार्य भिटौली, जन्माष्टमी महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश, आदि कार्यक्रम कर युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के विशेष प्रयास करेगा। कार्यक्रमों का संचालन सरिता त्रिपाठी द्वारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, गीता साह, आभा साह, तुसी साह, लीला जोशी, मधुमिता, डॉली वर्मा, तारा चौधरी, रमा तिवारी, रेखा त्रिवेदी, सविता कुलौरा, तनप्रीत आदि उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!