1 February 2026

नैनीताल की किलर्स टीम ने कब्जाई ट्रॉफी
फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रणव कांत ने बांटे पुरस्कार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। डीएसए मैदान में किलर्स कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। रविवार को किलर्स फुटबाल क्लब ने गैलेक्सी क्लब को एक-शून्य से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।


डीएसए मैदान दूसरी स्वर्गीय हरिकांत करनवाल मेमोरियल सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला  किलर्स फुटबॉल क्लब और गैलेक्सी क्लब के बीच खेला गया। किलर्स की टीम ने गैलेक्सी क्लब को 1-0 से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता में किलर्स फुटबॉल क्लब के माणिक ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ व गोलकीपर का खिताब वीरेंद्र पांडे, जबकि प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट शेर सिंह को दिया गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रणव कांत करनवाल व विशिष्ट अतिथि राजकुमार गुप्ता व शैलेंद्र साह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता के
निर्णायक देवेंद्र बोरा, अंकित रावत और मनीष मौर्या रहे। इस मौके डीएसए महासचिव अनिल गड़िया, भुवन बिष्ट के अलावा प्रतियोगिता के आयोजक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन मनोज चौहान ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!