1 February 2026

नैनीताल में महिला होल्यारों ने एक से बढ़कर एक स्वांग रचकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया,11 महिला दलों द्वारा की गई होली की प्रस्तुति, महिला जुलूस रहा आकर्षण का केंद्र

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 28 वां फागोत्सव के अंतर्गत महिला होली दलों द्वारा होली गीतों के दौरान बेहतरीन स्वांग करके लोगों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी आईएएस राहुल आनंद, संस्था के अध्यक्ष मनोज शाह, समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल, मंजू तिवाड़ी, खष्टी बिष्ट द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलन कर फागोत्सव कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।


मुख्य अतिथि राहुल आनंद ने संस्था द्वारा एवं महिला होली दलों द्वारा संस्कृती संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
उद्घाटन से पूर्व महिला होली दलों द्वारा स्वांग एवं जुलूस धर्मशाला तल्लीताल से प्रारम्भ होकर मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
इसके बाद जीवन वर्षा कला संगम समिति बेतालघाट, मां का आशीर्वाद, जय ईस्ट होली ग्रुप जज फार्म हल्द्वानी, मधुबन महिला होली टीम हल्द्वानी, गौड़ धरा महिला सेवा समिति हल्द्वानी, जीवन वर्षा कला समिति गरमपानी, प्रगति महिला होली दल लालडांट हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, मां नंदा सुनंदा होली समिति भवाली, ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस भवाली, महिला होली दल कृष्णापुर के होली दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के उपरांत श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारीयों द्वारा सभी महिला होली दलों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि सोमवार को 11 महिला होली दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दी है। मंगलवार अपराह्न 1:00 बजे से 13 अन्य महिला होली दलों की प्रस्तुतियां होंगी।


संचालन मुकेश जोशी एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
इस दौरान संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, राजेंद्र साह, घनश्याम साह, मुकुल जोशी, भीम सिंह कार्की, हरीश राणा, आशू बोरा, मोहित साह, आनन्द बिष्ट, मिथिलेश पांडे, हिमांशु जोशी, दीपक साह, गोधन बिष्ट, संतोष पांडे, गिरीश भट्ट, व्यवसाई प्रदीप जेठी, हीरा रावत, दिनेश भट्ट, प्रीति डंगवाल, तारा राणा, सुमन साह, भारती साह, जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंढियाल, अमिता साह, मीनू बुधलाकोटी, सीमा साह , निवर्तमान सभासद तारा राणा,डॉ प्रगति जैन, वर्षा, खष्टी बिष्ट आदि महिलाएं उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!