6 October 2026

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए भवाली में मांगे वोट

pine-crest


भवाली। नगर क्षेत्र में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल उधम सिंह नगर लोक सभा भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांगे। जनसंपर्क भवाली मुख्य चौराहा, बाजार, रानीखेत रोड, सैनिटोरियम, वाल्मीकि बस्ती आदि क्षेत्रों में प्रचार किया। इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, डॉ प्रगति जैन, मंडल उपाध्यक्ष कंचन साह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!