7 February 2026

नैनीताल में पुलिस ने 9 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी किये सामानों के साथ तीन गिरफ्तार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । मल्लीताल क्षेत्र में कमरे का ताला तोड़कर 06 अदद लाईनर लाईटे जिसकी कीमत 96000/- रुपये चोरी किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात चोरों के खिलाफ सलमान पुत्र कल्लू निवासी दरियापुर दयालपुर हरिद्वार ने तहरीर
दी। चोरी की घटना की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मात्र 9 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा कर तीन लोगों को अलग-अलग स्थानों से मय सामान गिरफ्तार कर लिया ।
जानकारी के अनुसार कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके बडा बाजार स्थित किराये के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी 06 अदद लाईनर लाईटे कीमत 96000/- रुपये चोरी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित द्वारा


कोतवाली मल्लीताल में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए। जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह के नेतृत्व मे चोरी हुई लाईटों की तत्काल बरामदगी के लिए टीम गठित की गयी। टीम ने आज 02 अभियुक्तो को 04 लाईटो के साथ मैट्रोपोल पार्किंग खण्डहर व 01 अभियुक्त को 02 लाईटो के साथ बारापत्थर के पास से 09 घण्टे के अन्दर तीनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!