23 February 2026

समाजसेवी जीवंती भट्ट ने सीआरएस टी इंटर कॉलेज को भेंट की मां सरस्वती की प्रतिमा, पूजा अर्चना कर स्कूल में हुई स्थापित

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सी आर एस टी इन्टर कालेज नैनीताल को
समाजसेवी जीवंती भट्ट ने मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट
की है । मां सरस्वती की प्रतिमा को सीआर एस टी इण्टर कालेज के एकेडमिक ब्लॉक में
पंडित देवी दत्त जोशी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे पूजा अर्चना में बैठ कर विद्यालय के उन्नत भविष्य की कामना की। पूजा अनुष्ठान में प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, गणेश दत्त लोहनी, शैलेंद्र चौधरी, रितेश साह, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
सरस्वती की प्रतिमा विद्यालय को प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य तथा विद्यालय परिवार द्वारा समाजसेवी जीवंती भट्ट का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर मनीष साह, ललित सिंह जीना, राजेश लाल,तारा जोशी, आशा रौतेला समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!