2 February 2026

भाजपा के पूर्व मंडलअध्यक्ष एवं समाजसेवी लोकप्रिय नेता मनोज जोशी ने निकाय चुनाव में नगर पालिका के अध्यक्ष पद की ठोकी दावेदारी,1989 से भाजपा से जुड़े हैं मनोज,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी जन-जन के लोकप्रिय नेता मनोज जोशी ने निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की दावेदारी मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट समेत, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व विधायक नैनीताल सरिता आर्या को भेजी है।
दावेदारी पत्र में मनोज जोशी ने बताया है कि उन्होंने भाजपा में 1989 से कार्यरत है तथा भाजपा में अनेक दायित्वों का निःस्वार्थ निर्वाह कर चुके हैं। विद्यार्थी परिषद् के अन्तर्गत सी०आर०एस०टी० इण्टर स्कूल नैनीताल में सन् 1992-93 में छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहे तथा यथासमय में भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर मंत्री के रूप में कार्य किया। सन् 1993 में अयोध्या राम मंदिर की रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता डा० मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में दिल्ली रैली में सहभाग किया गया। तत्पश्चात् सन् 1995-96 में विधार्थी परिषद के नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में छात्रसंघ उपसचिव का चुनाव जीता और अपने दायित्व का निर्वहन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा में डा० अनिल कपूर डब्बू के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में कार्य किया गया।

पूर्व में मनोज जोशी भाजपा नगर मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नगर महामंत्री तथा नगर अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाहन कर चुके हैं। इसके अलावा समाज के अन्य सामाजिक संगठनो में रहकर शहर के हितो के लिए कार्य किया। जिसके अन्तर्गत नैनीताल के पहाड़ियों को बचाने के लिए युवा नैनीताल बचाओ समिति में अध्यक्ष पद पर रहकर अनेको आन्दोलन किये गये। इसके अलावा एक सक्रिय आन्दोलनकारी के रूप में भी चिन्हित् हैं। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए दो बार आन्दोलनकारी के रूप में जेल में बन्द रहा।
उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री / महाराष्ट्र, गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का राज्यसभा/लोकसभा का प्रतिनिधि रहा। तथा वर्तमान में सरकार द्वारा नामित नगर पालिका नैनीताल का सदस्य भी रहा। वर्तमान में ब्लड डोनर एशोसियेशन तथा विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग तथा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सदस्य श्रम विभाग उत्तराखण्ड सलाहकार समिति का सदस्य हूं। साथ ही मैं ग्रेजुयेट भी हूं।
दावेदारी पत्र में मनोज जोशी ने कहा है कि मेरी उक्त सेवाओं को ध्यान में रखते हुये वर्तमान में हो रहे नगर-निकाय चुनाव में नगर पालिका नैनीताल से अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने की कृपा की जाये। भारतीय जनता पार्टी नगर-नैनीताल जिला-नैनीताल तथा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ जनों का जीवन भर आभारी रहूंगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!