15 February 2026

सेंट जोजफ कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र रजत ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। आईएससी बोर्ड की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सेंट जोजेफ कॉलेज नैनीताल के रजत जोशी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉप किया है। रजत के साथ ही रितिक जोशी व दिव्यांश सामंत ने 95-95 प्रतिशत अंक के सथत संयुक्त रूप से टॉप किया है।

इसके अलावा सौरभ ढौंडियाल ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। रजत के पिता किशोर जोशी नैनीताल दैनिक जागरण में ब्यूरो प्रभारी जबकि मां आशा जोशी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। रजत ने कम्प्यूटर साइंस में 99 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। मूल रूप से चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के चनोड़ा निवासी रजत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी, गुरुजनों को दिया है। रजत ने हाल ही में जेईई मेंस परीक्षा 97 परसेंटाइल अंक के साथ पास की है। रजत का लक्ष्य कम्प्यूटर इंजीनियरिंग बनने का है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!