20 June 2026

डीएसबी परिसर में मनाया गया विश्व संग्रहालय दिवस ,उत्तराखंड में स्वतंत्रता आंदोलन पर लगाई प्रदर्शनी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। इतिहास विभाग के हिमालय संग्रहालय डी एस बी परिसर में विश्व संग्रहालय दिवस मनाया गया।
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर इतिहास विभाग के हिमालय संग्रहालय द्वारा उत्तराखंड मे स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रदर्शनी लगाई गई तथा विभाग में व्याख्यान दिए गए। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय घिल्डियाल के प्रयासों से इस वर्ष पहली बार इतिहास विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विश्व संग्रहालय दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रो गिरधर सिंह नेगी व हिमालय संग्रहालय की निदेशक प्रो सावित्री कैड़ा जंतवाल ने व्याख्यान दिया तथा शोध छात्रा आकांक्षा जोशी ने म्यूजियम के महत्व व संरक्षण पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र ऋषभ रावल ने किया।
इस कार्यक्रम के सफल संपादन में प्रो संजय कुमार टम्टा, डॉ रितेश साह, डॉ शिवानी रावत, डॉ मनोज सिंह बाफिला, डॉ हरदेश शर्मा व हिमालय संग्रहालय के सदस्य डॉ पूरन सिंह अधिकारी, डॉ भुवन शर्मा, डॉ हरदयाल जलाल, भुवन पाठक, शिवराज कपकोटी तथा शोधर्थी पंकज बिष्ट, गरिमा मार्तोलिया, माला, दीप जोशी, दीपक,अतुल, हेमलता व इतिहास विभाग के अन्य छात्र छात्राओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!