24 May 2026

15 जून को मनाया जायेगा श्री माँ नयना देवी मंदिर का 141वां स्थापना दिवस,7 जून को शुरू होगा नयना देवी मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा , होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल।15 जून 2024 को शक्तिपीठ श्री माँ नयना देवी मंदिर का 141वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।

ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में माँ नयना देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जायेगी जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।
श्री माँ नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा जो कि 7 जून से 15 जून तक चलेगा और सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित मनोज कृष्ण जोशी(उत्तराखंडी) अपनी मधुर वाणी से भक्तों को भक्ति रसपान करायेंगे।
राजीव लोचन साह ने कहा इस बार बड़ा संजोग है जिस दिन बाबा नींब करौरी के धाम कैंची में भव्य मेला लगना है उसी दिन नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाना है जो अपने आप में अद्भुत संजोग है।
इस मौके पर प्रधान पुजारी बसंत बल्लभ पाण्डे, प्रदीप साह,हेमंत साह,सुरेश मेलकानी,किशन सिंह नेगी व बसंत जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!