26 February 2026

लेक सिटी वेलफेयर क्लब 20 व 21 जुलाई को मनाएगा हरेला पर्व, तैयारियों में क्लब के सदस्य जुटे, सदस्यों को मिली जिम्मेदारियां,हरेला पर्व में एक ही रंग की साड़ी में दिखेंगी क्लब की सदस्य

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक में क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरेला महोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार हरेला महोत्सव 20 और 21 जुलाई को सीआरएस टी इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए डां प्रगति जैन के नेतृत्व में आठ सदस्य संयोजक मंडल का गठन किया गया है। जिसमें रानी साह को शोभा यात्रा संयोजक, गीता साह को हरेला बोने का संयोजक, साथ ही खष्टी बिष्ट, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, कंचन जोशी और दीपिका

बिनवाल, कंचन जोशी को सह संयोजक बनाया गया है। संयोजक डॉ प्रगति जैन ने बताया की हरेला बोए जाने का कार्यक्रम 7 जुलाई को होटल पवेलियन में किया जाएगा साथ ही क्लब द्वारा 14 जुलाई को गेठिया में वृक्षारोपण किया जाएगा क्लब द्वारा इस बार ड्रेस वितरण का कार्यक्रम 1 जुलाई को किया जाएगा जिसके लिए रानी साह, कविता गंगोला, अमिता साह, जीवंती भट्ट और दीपिका बिन वाल को समिति में रखा गया है, साथ ही इस बार क्लब द्वारा 11 अगस्त को गोवर्धन हाल में सावन माह में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा क्लब द्वारा इस वर्ष अपने सभी सदस्यों को साड़ियां दी गई। हरेला महोत्सव में इस बार राजस्थान पंजाब और असम की टीम को भी आमंत्रित किया गया है, साथ ही इस बार उत्तराखंड से देहरादून अल्मोड़ा चमोली और उत्तरकाशी की टीमों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में संरक्षिका मीनू बुधलाकोटी, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, अमिता शेरवानी, लीला राज, तनु सिंह, जया वर्मा, डॉ पल्लवी, तनप्रीत कौर, आभा शाह, तुषी शाह, मधुमिता रमा तिवारी, कविता त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी, विनीता रावत रेखा पंत, दया कुंवर आदि सदस्य उपस्थित थे। बैठक से पूर्व क्लब की सदस्य सविता कुलौरा के पति के निधन पर व लीला जोशी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!