6 February 2026

नैनीताल पहुंचने पर इंडिया महिला बॉक्सिंग कोच अभिषेक साह का तल्लीताल व्यापार मंडल ने किया सम्मान

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। बीते पखवाड़े 12-23जून 2024 को कज़ान, रूस में 82 ब्रिक्स देशों के मध्य आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में भारतीय महिला बौक्सिंग टीम के अधिकारिक प्रत्यायोजन प्रमुख , नैनीताल निवासी अभिषेक साह नैनीताल पहुंचे।
खेल प्रतियोगिता में भारतीय महिला बौक्सिंग टीम ने 10 पदक ( 2 स्वर्ण , 3 रजत तथा 5 कांस्य) जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन किया और नैनीताल नगर की स्वर्णिम पहचान भी बनाई।
इस विशिष्ट उपलब्धि पर तल्लीताल व्यापार मण्डल द्वारा अभिषेक साह को आयोजित सभा में सम्मानित किया गया। इस मौके पर
व्यापार मंडल अध्यक्ष मारूति नंदन साह की अध्यक्षता में वरिष्ठ व्यापारी भारत लाल साह और सोहन लाल साह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट की गई।
व्यापार मण्डल महामंत्री अमनदीप सिंह ने उनकी उपलब्धी को युवकों के लिए प्रेरणादायक एवं नशे , अन्य बुराईयों से दूर रहकर सकारात्मकता का स्रोत बताया गया ।
अनेक व्यापारियों, क्षेत्रवासियों ने साह को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष नासिर खान, कु० ममता जोशी , कोषाध्यक्ष हरीश लाल , उपसचिव जयंत उप्रेती,रामेश्वर साह , दिनेश कर्नाटक , भानू साह , कान्हा साह , मो० सलीम , सचिन राणा , अतुल पाण्डेय , आयुष भण्डारी , संजय महरा, अर्जुन साह , अनुराग बिष्ट आदि व्यापारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!