3 March 2026

तल्लीताल और मल्लीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाई खुशी, खिलाया एक दूसरे को लड्डू

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर मिली पराजय के बाद प्रदेश की मंगलौर व बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को दोनों सीटों पर मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओ में जोश भर आया है। जिसके बाद अब आने वाले निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को इसका काफी लाभ मिल सकता है। वही नगर पालिका के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओ व जनता को दिया है। जीत की घोषणा के बाद यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सिदार्थ टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मल्लीताल पंत पार्क में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय कुमार, निवर्तमान सभासद पुष्कर बोरा, कैलाश भट्ट, रविंद प्रताप, नवीन बिष्ट, राकेश वर्मा, प्रेम, कुलदीप यादव, सौरव, शिव रौतेला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इधर नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विधानसभा उप चुनाव में बद्भीनाथ व मंगलौर दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के विजय प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए तल्लीताल क्रांति चौक पर मिष्ठान वितरण किया गया।
*इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने प्रदेश नेतृत्व व दोनों सीटों की जनता एवं कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए, आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।*
*इस अवसर पर मुन्नी तिवारी, डॉ सरस्वती खेतवाल, मुकेश जोशी,कमलेश तिवारी,मोहन कांडपाल, पप्पू कर्नाटक, रईस अहमद,बंटू आर्य,नासीर भाई, सकीब अहमद,अनिल तिवारी, राजेन्द्र मनराल, कनक साह, सुखदीप सिंह आनंद, विनोद परिहार,कुन्दन सिंह बिष्ट, मनमोहन कनवाल, सुभाष कुमार,परवेज भाई,आयुष कुमार, मो.जुनैद, अभिषेक कुमार, प्रियांशु बिष्ट,शैलू उप्रेती,गौरव कुमार, ललित बोरा आदि उपस्थित रहे।*

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!