21 January 2025

हरेला पर्व पर मनोरा रेंज में किया पौधारोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

0
IMG-20250109-WA0016 IMG-20250109-WA0015 ro zz lp qq gg Whats-App-Image-2024-12-07-at-21-58-34-30141c1e

Whats-App-Image-2024-11-02-at-7-24-46-PM


ज्योलीकोट। हरेला पर्व पर मनोरा रेंज के हरेला वन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डा0 हरीश सिंह बिष्ट टी.आर.बीजूलाल वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत,डीएफओ चंद्रशेखर जोशी,एस डी ओ राजकुमार, रेंजर मुकुल चन्द्र शर्मा, हिमांशु पांडे, खीमराज बिष्ट, ग्राम प्रधान जानकी चनियाल,राजेंद्र कोटलिया, मनोज चनियाल एवम वन कर्मियो, जनप्रतिनिधियों,ग्रामीणों द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा परंपरागत तरीके से स्वागत किया। डा हरीश बिष्ट ने कहा कि बीते महीनों में ग्लोबल वार्मिंग का जो कहर गर्मियों के रुप में दिखने को मिला,अगर वक्त रहते सजग नहीं हुए तो भविष्य में इससे भी खतरनाक

परिस्थितियां पैदा होंगी। इसलिए प्रकृति से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए, वर्तमान में अधिक से अधिक पोंधारोपण और उनका सरंक्षण जरूरी है। श्री बिजूलाल ने कहा कि विभाग और जन साधारण के बीच परस्पर सहयोग बना रहने से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। डी एफ ओ चंद्रशेखर जोशी,रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते नैनीताल वन प्रभाग की जैव विविधता के सरंक्षण के लिए सभी को जागरूक होने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!