10 January 2026

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पौधरोपण किया और हरा-भरा रखने का लिया संकल्पभूस्खलन प्रभावित खूपी व आलूखेत गांव में रौपे पौधे

0
pine-crest

नैनीताल। राजकीय सेवानिवृत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक पौधा मां के नाम के तहत नगर के समीपवर्ती की भूस्खलन प्रभावित गांवों आलूखेत व खूपी में सघन पौधरोपण कर हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट व महासचिव बहादुर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने जहां पौधों के बड़े होने तक उनकी सुरक्षा का

संकल्प लिया वहीं दूसरी ओर उन्होंने दोनों गांवों के ग्रामीणों से भी पौधों की हर संभव सुरक्षा करने में सहयोग करने की गुजारिश की। इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों समेत ग्रामीणों का आभार जताया। बिष्ट ने कहा कि जल्द ही नैनीताल शहर में मेधावी बच्चों का
सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर गिरीश चंद्र उप्रेती, त्रिलोक सिंह रौतेला, ललित पांडे, के. एस. कार्की, लक्ष्मण सिंह नेगी, एच. एस. मेहरा, मुन्त्री थापा, विनीता बिष्ट, एन.एस. रावत, यतींद्र साह, प्रगति साह, सुनील साह, निर्मल पांडे, गिरीश चंद्र जोशी, पान सिंह रौतेला, यशपाल रावत, योगेश साह, किशोर ढैला तथा धीरेंद्र सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!