2 March 2026

सेंट जॉन्स स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम किया आयोजित, नन्हे मुन्ने बच्चों ने फोड़ी हांडी, खूब खाया माखन,नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत सुंदर श्री कृष्णा और राधा के रूप में कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल परिसर में हांडी तोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने हांडी फोड़ कर खूब माखन खाया और खूब मौज मस्ती की। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। लोअर नर्सरी में अलीशा ने प्रथम व आदया ने दूसरा स्थान तथा मायरा रही तीसरे स्थान पर। अपर नर्सरी में तन्मय ने पहला, यशिका ने दूसरा तथा वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा केजी क्लास से रिद्धिमा ने पहला, इनायत ने दूसरा और सक्षम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता रावत, पूनम बिष्ट, ज्योति, अनीता, मोनिका, आशा, किरन, लता, शाहीन, पल्लवी, रुचि, विक्रम रावत, संजय, तुलसी, रेनू आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!