15 February 2026

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतित है भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल, सीएम पुष्कर धामी से की मुलाकात, दिया ज्ञापन, जल्द समस्याओं के निस्तारण के लिए सीएम ने दिया लक्ष्मी को भरोसा

0
naini-public
pine-crest

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेत्री लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने पछवादून की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और क्षेत्र में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा। लक्ष्मी कपरूवाण लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है और उनका मकसद क्षेत्र का विकास करना है इसके लिए वो हरसंभव प्रयास कर रही है और क्षेत्र में जो भी समस्या होती है उसको सरकार तक पहुंचाकर उसका निवारण कराने के लिए प्रयासरत रहती है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्होंने उनके सामने क्षेत्र की कई समस्याओं को रखा।


आपको बता दें की लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल पिछले काफी समय से क्षेत्र की समस्यायों को दूर करने के लिए अधिकारियों को अवगत कराती रही हैं और लगातार क्षेत्र के विकास के लिए जनता के बीच रहती हैं उसी के चलते सीएम से मिलकर उन्होंने क्षेत्र के समस्याओं को अवगत कराया, सीएम ने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने सीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत 20 ग्राम सभाओं में पानी का संकट दूर करने के लिए एक मिनी डैम का निर्माण करने के अनुरोध किया। इसके साथ साथ सेलाकुई में कूड़ाघर को कही और शिफ्ट करने का अनुरोध किया, वही शिमला बायपास पर रपटो पर पुलों के निर्माण साथ ही हरबर्टपुर में करोड़ों की लागत से बने बस अड्डे को डिपो में परिवर्तन करने की अनुरोध भी सीएम से किया। वही क्षेत्र के डूंगा से मिसरास पट्टी तक सड़क निर्माण की मांग भी कि क्योंकी इस क्षेत्र के लोगो का बरसात के मौसम में शहर से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है इस पर सीएम ने लक्ष्मी कपरूवाण को सभी मांगों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!