6 February 2026

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया संगठन के डॉ नवीन जोशी बने प्रदेश महासचिव, संगठन ने दी बधाई

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. नवीन जोशी को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. नवीन जोशी को सभी की सहमति के बाद नियुक्त किया गया है। वहीं इससे पूर्व सुनील पांडे को अध्यक्ष व संजय तलवार को मुख्य संरक्षक मनोनित किया गया था। बता दें कि इससे पूर्व भी डॉ. नवीन जोशी नैनीताल के जिलाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के अध्यक्ष रास बिहारी द्वारा बताया गया कि संगठन से सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति के बाद ही डॉ. नवीन जोशी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. जोशी को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। उन्होने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वो उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगे और पत्रकारों के हित के लिए कार्य करेंगे।

वही डॉ. नवीन जोशी ने प्रदेश महासचिव का पद मिलने पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। प्रदेश के महासचिव की ज़िम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के सभी सदस्यों ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!