11 March 2026

शिक्षक दिवस पर विशेष सम्मान समारोह हुआ आयोजित

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर,भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे के मार्गदर्शन में जिला नैनीताल में लोक सभा सामान्य निर्वाचन2024 के अंर्तगत आम जनमानस को मतदान प्रक्रिया हेतु जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मठ कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद के लगभग 1010 बी.एल.ओ. को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जो बी.एल.ओ. स्थल पर नहीं पहुंच पाए उनके प्रमाण पत्र और सम्मान पत्र प्रेषित किए गए। इसी क्रम में जनपद के समस्त एस.एच.जी.(अर्बन और रूरल) के चयनित कर्मिकों को सम्मानित किया गया। संपूर्ण जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी जो निर्वाचन के समय ब्लॉक समन्वयक की भूमिका में थे, उन्हें भी सम्मानित किया गया। जनपद के समस्त प्राथमिक ,जूनियर हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व इंटर कॉलेजों के बच्चों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिनको प्रत्येक विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद के उच्च शिक्षण संस्थान बी.आई. ए. एस. भीमताल व ग्राफिक एरा भीमताल के साथ-साथ जनपद के समस्त उच्च शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को, जिन्होंने निर्वाचन के क्षेत्र में जनपद नैनीताल के लिए उल्लेखनीय कार्य किया था, उन्हें भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अनेक विभागों के कर्मचारियों के साथ-साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद नैनीताल पी.एल. टम्टा,जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, स्वीप समन्वयक सुरेश अधिकार, राकेश लाल वर्मा, गोविंद सिंह मर्तोलिया और उच्च शिक्षा के छात्र -छात्राएं उपस्थित थे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति के द्वारा किया गया। जनपद नैनीताल की जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे के द्वारा इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशोक कुमार पाण्डेय ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को गुरुजनों की महिमा के बारे में और समाज में गुरु की उल्लेखनीय भूमिका पर बहुत शानदार वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। सभी बच्चों से आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले गुरुजनों को सच्चे मन से सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह भी किया गया। सैकड़ों बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ नव भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!