24 February 2026

नीम करौरी समिति के सदस्यों की हुई बैठक, विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा, आय-व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष किया प्रस्तुत

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नीम करौरी समिति तल्लीताल के
सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आय व्यय पर चर्चा की गई।
बैठक समिति के महासचिव कमलेश तिवारी के कार्यालय में समिति अध्यक्ष संजय साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान
सर्वप्रथम महासचिव कमलेश तिवारी ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष सुनील लोहानी ने सदस्यों की सूची प्रस्तुत की और बताया कि 22 नए सदस्य जुड़े हैं और उन्होंने सदस्यता शुल्क का भुगतान किया है। समिति के
अध्यक्ष संजय साह ने सभी नये सदस्यों का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने संस्कृत विद्यालय, गैस सेवाओं आदि के संबंध में अरविंद पाडियार द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा
कोषाध्यक्ष सुनील लोहानी ने समिति के समक्ष वित्तीय विवरण प्रस्तुत किए और सूचित किया कि वर्तमान में समिति के पास ₹54,836/- की राशि और एक म्यूजिक सिस्टम है, जो पिछले वर्ष ₹14,000/- में खरीदा गया था। महासचिव कमलेश तिवारी ने समिति द्वारा की गई पिछली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में
गौरव पांडेय , राकेश सुयाल और विवेक साह ने सुझाव दिया कि कार्यकारिणी को समिति के शेष धनराशि का 50% तक व्यय करने के लिए सशक्त किया जाए, लेकिन एक समय में अधिकतम 10% तक ही खर्च किया जा सके।
कर्नल सुनील जोशी ने क्षेत्र में बन्दरों की समस्याओं पर बोलते सदस्यों को अवगत कराया कि समिति इस समस्या के लिए ठोस कदम उठाने के लिए प्रयास करें। समिति के समक्ष राजेश आर्या द्वारा बिना लाइट के पोलों के बारे मैं अवगत कराया गया और उन पर बिजली की आपूर्ति के लिए प्रयास करने को कहा गया । स्ट्रीट लाइट के संबंध में समिति के कुछ सदस्यों द्वारा चिन्हित रास्तो का निरीश्रण किया गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष संजय साह ने सभी का धन्यवाद अदा कर सभा का विसर्जन किया। मुख्य बिंदुओं पर सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। अरविंद पाडियार को समिति के नए कार्यकारणी के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी को समिति के उपलब्ध शेष राशि का 50% खर्च करने के लिए अधिकृत किया गया है, लेकिन एक समय में अधिकतम 10% खर्च किया जा सकेगा। इसके अलावा प्रस्तावित सुंदरकांड का आयोजन 06 अक्टूबर 2024 (रविवार) को ज़िला पंचायत भवन के पास किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट के संबंध में, समिति ने इस मामले को ज़िला और नगर पालिका के साथ उठाने का निर्णय लिया है। सदस्यों के हस्ताक्षर पत्र अरविंद पाडियार को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिए गए हैं।
बैठक में संजय साह , कमलेश कुमार तिवारी, सुनील कुमार लोहानी, राकेश सुयाल, कृति वर्मा , कर्नल सुनील जोशी, मनोज वर्मा , गौरव पांडेय, राजेश आर्या, मुकेश चंद्र जोशी (मुन्ना दा), अरविंद पडियार, विवेक साह, महेश साह ,नरेंद्र सिंह (नंदू), योगेश पंत, पंकज भट्ट, संदीप बिष्ट, विनोद आदि सदस्य मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!