6 February 2026

नैनीताल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की हुई बैठक, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक जिला सहसंयोजक आशीष बजाज की अध्यक्षता में राज्य अतिथि गृह नैनीताल में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पुनीत टंडन ने कहा विगत 2 वर्षों से बड़ा बाजार नैनीताल का सौंदर्य करण अधर में लटका हुआ है अभी तक कोई ही कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने बाजार में शीघ्र कार्य शुरू करवाने के लिए जोर दिया। उससे व्यापारियों को काफी फायदा पहुंचेगा साथ ही उन्होंने माल रोड में दिन प्रतिदिन भारी मात्रा में फड़ लग रहे हैं उस पर भी नाराजगी व्यक्त व्यक्ति की। व्यापारी शैलेंद्र साह ने कहा कि नैनीताल में गाइडों का सत्यापन अति आवश्यक है। इसके अलावा इसके अलावा उन्होंने नैनीताल में पार्किंग के विकास पर चर्चा की। बैठक में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आशीष बजाज का नगर मंडल नैनीताल की तरफ से भव्य स्वागत किया गया नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने आशीष बजाज को बधाई देते हुए उनके द्वारा नगर में 500 से अधिक सदस्य बनाने पर उनका स्वागत किया। कहा कि आशीष बजाज को पार्टी द्वारा जो लक्ष्य दिया गया था उसे पूरा कर पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया है । उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए प्रदेश नेतृत्व ने भी शुभकामनाएं दी हैं ।जिला सहसंयोजक आशीष बजाज ने कहा की बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई उसके लिए कल यानी एक अक्टूबर को व्यापारी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिला अधिकारी से भेंट करेगा और उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आनंद बिष्ट ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ को सदस्यता का जो लक्ष्य दिया गया है उसे वह अवश्य पूरा करेगा । बैठक में संतोष शाह, अरविंद पडियार, भगवत रावत, शैलेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दीप नारायण, नरेंद्र नेगी, राजीव साह, अतुल पाल, राजकुमार गुप्ता, पूर्व जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ

भानु पंत, किशोर ढैला, भुवन जोशी, निखिल बिष्ट, नवीन जोशी, राजेंद्र करायत, नवीन तिवारी, विक्रम राठौर, संतोष कुमार, रचित तिवारी, जीवंती भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, गजाल कमाल , नवीन जोशी कन्नू आदि उपस्थित थे ।संचालन नगर महामंत्री मोहित लाल साह ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!