7 February 2026

नैनीताल में रहेगी 6 अक्टूबर को हैप्पी होम डांडिया नाइट की धूम,रानी साह को संयोजक, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ प्रगति जैन को सहसंयोजक की जिम्मेदारी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। डांडिया खेलने के शौकीनों के लिए नैनीताल में
लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा हैप्पी होम डांडिया नाइट 6 अक्टूबर को डीएसए मैदान के बास्केटबॉल कोर्ट में आयोजित होगा।
क्लब की बैठक अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 6 अक्टूबर को डीएसए ग्राउंड में होने वाले हैप्पी होम डांडिया नाइट की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में इस बार डांडिया नाइट को भव्य बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए रानी शाह को संयोजक, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ प्रगति जैन को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में प्रेमाअधिकारी, रमा भट्ट और दीपिका बिनवाल को रखा गया है । क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल ने बताया कि इस बार डांडिया नाइट 4:00 बजे से डी एस ए बास्केटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह है क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया अभी तक क्लब के पास 200 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं जिन लोगों ने डांडिया महोत्सव में प्रतिभाग करना है वह 94107 49602 में संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया होंगी। कार्यक्रम के प्रायोजक हैप्पी अटवाल ने बताया कि वह विगत 5 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं उन्होंने कहां है उनका प्रयास है कि लोगों को मंच में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान हो जिससे उनकी प्रतिभा निखर के सामने आ सके उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से हैप्पी डांडिया नाइट में भाग लेने का अपील की। कार्यक्रम संयोजक रानी शाह ने बताया प्रतियोगिता में ₹50 शुल्क रखा गया है प्रतियोगिता की तैयारी में उपाध्यक्ष अमिता शाह, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, गीता शाह, मीनू बुधलाकोटी, कविता त्रिपाठी, मंजू बिष्ट रेखा पंत, हेमा भट्ट, सीमा सेठ, अमिता शेरवानी, कंचन जोशी, दया कुंवर, लीला राज ,प्रभा पुंडीर, प्राची आर्या, तनु सिंह, रेखा जोशी, रमा तिवारी, नीरू शाह, कविता जोशी, मधुमिता, पुष्पा कांडपाल, दीपिका राना, विनीता रावत, आभा शाह, सरस्वती शिराला, खष्टी बिष्ट, रेखा त्रिवेदी आदि लोग जुटे हुए हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!