17 February 2026

चार खेत गांव के ग्रामीण पानी पानी को तरसे,25 दिनों से एक किलोमीटर दूर से ढोह रहे हैं पानी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जिला मुख्यालय से लगे चारखेत गांव के ग्रामीण लगभग 25 दिनों से पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से सरकारी हैंड पंप से पानी लाने के लिये मजबूर हैं और पूरा दिन पानी भरने में ही लग रहा है जिससे जरूरी काम भी प्रभावित हो रहें हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी की सुचारू आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है लिहाजा उन्होंने पेयजल व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
ग्रामीण राधेश्याम का कहना है कि वो पानी का बिल भरने के बावजूद दूर दराज गधेरों से पानी लाने को मजबूर हैं।
जब इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा पानी की लाइन में कुछ फंसा है और उसको ठीक कर जल्द से जल्द गांव में पेयजल की व्यवस्था को सुचारू किया जायेगा।
इस मौके पर मंगल सिंह कनवाल, दयानंद आर्या, महेश, उमेश, राजेन्द्र व दीपक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!