19 April 2026

नैनीताल में भाजपा का स्थापना दिवस बडे़ धूमधाम के साथ मनाया,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल ने आज पार्टी का स्थापना दिवस को समारोह की तरह मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस समारोह में मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा युवा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया तथा 2027 के चुनाव में तन मन धन से लगने को कहा। दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने भी सभी को बधाई दी और अनुशासन में रहने की सीख दी । पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने पार्टी का इतिहास बताते हुए सभी को इस पर गर्व करने को कहा।पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी को बधाई देते हुए पार्टी के प्रति सच्चाई से मेहनत करने को कहा।प्रो ललित तिवारी ने इस अवसर को पार्टी के प्रति समर्पण करने का समय बताया। महामंत्री हरीश राणा ने पार्टी में अनुशासन को प्रमुखता दी । कार्यक्रम का संचालन मोहित साह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र बर्गली एवं मीरा बिष्ट रहे। इस मौके पर प्रो ललित तिवारी, भुवन आर्या, भूपेन्द्र बिष्ट, विकाश जोशी, आशीष बजाज, मयंक पंत , भारत मेहरा, युवराज करायत ,हेमंत वेदी, लाल सिंह बिष्ट ,दया बिष्ट ,कलावती अस्वाल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल,कविता गंगोला, गौरव हार्पर,रितुल कुमार, कमल जोशी, प्रेम सागर, प्रदीप कुमार, सन्तोष साह, शैलेन्द्र बिष्ट, बची चन्द, ज्योति ढौढियाल, अमिता साह, दीपिका बिनवाल, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वंदेमातरम् के साथ प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम को राष्ट्रगान के साथ समाप्त किया गया। अन्त में मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!