14 February 2026

नैनीताल में होता है अपने पन का एहसास – मिश्रा,एक दिवसीय निजी दौरे पर नैनीताल आये बॉलीवुड के अभिनेता संजय मिश्रा

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल । बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा नैनीताल आये थे, ये उनका एक दिवसीय निजी दौरा था,
इस दौरान श्री मिश्रा ने नैनीताल के रंगकर्मियों से मुलाक़ात की व यहाँ के थिएटर व आर्ट के संदर्भ में बात की, इसी दौरान वे बीडी पांडे अस्पताल के सामने बने बीएम शाह ओपन एयर थिएटर का निरीक्षण करने पहुंचे जहाँ ओपन एयर थिएटर की हालत देखकर उनका मन विचलित हो गया, बंद पड़े ओपन एयर थिएटर को देखकर अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा यदि कला स्थल ऐसे ही बंद रहेगा तो आने वाली पीढ़ी थिएटर क्या होता है भूल जाएगी, इसलिये यहाँ कोई न कोई कार्यक्रम / कार्यशाला आदि होती रहनी चाहिए,

यहाँ वे अपने प्रशंसकों से भी मिले व उन्हें ऑटोग्राफ / फोटोग्राफ भी दिए,
इस दौरान संजय मिश्रा से मुलाक़ात करने वालों में इदरीस मलिक, अजय पवार, राजेश साह (काकू ), आदिल ख़ान, एच एस राणा, मन्जूर हुसैन, राजेश आर्या, टोनी मनोज साह व मो. खुर्शीद हुसैन शामिल थे |

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!