12 February 2026

राज्य की बिजली का जिम्मा अडानी के हवाले -नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्यकांग्रेस की जन आक्रोश रैली में रही हजारों की संख्या, रैली में उमडा़ जनसैलाब , कमिश्नर को दिया ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल में सोमवार को कांग्रेस की जन आक्रोश
रैली के लिए भारी संख्या में प्रदेश भर के नेता व कार्यकर्ता
पहुंचे। पंत पार्क में सभा सम्बोधन के बाद रैली माल रोड होते हुए तल्लीताल पहुंची जहां
कमिश्नर कार्यालय का घेराव होना था। पुलिस बल ने फांसी गधेरे के पास बैरिकेडिंग लगाकर नेता व कार्यकर्ताओं को रोके रखा। प्रदर्शन स्थल पर कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन लिया।
रैली में प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, नेता

प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन
कापड़ी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, हरियाणा के विधायक व उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी हरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल, हरीश दुर्गापाल, सहित
प्रदेश के कई विधायक सहित हजारों की
संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा।
मल्लीताल पंत पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता त्राहिमाम है। किसान परेशान है। हर कोई अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर परेशान है। सरकार लगातार अपने नेताओं को बचाने का कार्य कर रही है। कभी पेपर लीक, कभी भर्ती घोटाला से प्रदेश में हालात बद से बत्तर हो गए है। रोजगार, भ्रष्टाचार, बलात्कार आदि प्रमुख मुद्दे हैं, उन पर मौन लेकर बैठे हैं। इन सभी प्रमुख मुद्दों पर हम आज जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज नैनीताल में हम कुमाऊं के प्रमुख विषयों को लेकर रैली कर रहे हैं। गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के घरों तबकों को ध्वस्त किया जा रहा है।
हम आगे भी अन्य जगहों पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हमारे राज्य निर्माणकारी, राज्य आंदोलनकारियो के सपनों को हम पूरा करना चाहते हैं। कहा कि राज्य की बिजली का जिम्मा अडानी के हवाले किया जा रहा है। खनन की वसूली के लिए गुजरात की कंपनी को लाया गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी के गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की हालत खराब है। रिंग रोड, बाइपास, आईएसबीटी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। अवैध नशे का कारोबार फलफूल रहा है।
सरकार का ध्यान अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों को परेशान करने पर है। कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

पंगु होती कानून व्यवस्था का जिम्मेदार कौन?
प्रकट सिंह ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता में काफी आक्रोश है और आज के जन सैलाब से यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, डॉ. नैन सिंह पाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, विधायक खटीमा गोपाल सिंह राणा, हल्द्वानी विधायक सुमित हरदेश, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, राजेंद्र सिंह खनवाल, सोहेल सिद्दकी, मो. इकबाल, पूर्व छात्र नेता डॉ सुरेश डालाकोटी, प्रदेश किसान संघ अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व छात्र नेता डॉ सुरेश डालाकोटी, पूर्व जिलाबार एसोसिएशन अध्यक्ष हरी शंकर कंसल, मनमोहन सिंह कनवाल, पूर्व विधायक जीत राम, लालकुआं के पूर्व विधायक, हरीश दुर्गापाल, हरीश पनेरू, खष्टी बिष्ट, डॉ. सरस्वती खेतवाल, सपना बिष्ट महिला उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, उषा जोशी, पूर्व अध्यक्ष केलाखेड़ा हामिद अली, नावेद, अमन, मनोज तिवारी, त्रिभुवन फर्त्याल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मल्लीताल किशन नेगी, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मेहता, अनिल निगाडी, कमलेश, गणेश उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, भावना बिष्ट, मुकेश जोशी मंटू, सैयद नईम मून, गोपाल बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, रईश, पीके शर्मा, कुंदन सिंह बिष्ट, गिरीश पपनै, पूर्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह, रुचिर साह, राजेंद्र व्यास, पूर्व चेयरमैन हल्द्वानी हेमंत बगढ़वाल, मुन्नी तिवारी, सपना बिष्ट, रईस अहमद सिद्दीकी, संजय कुमार संजू, रमेश पांडे, दीपक टम्टा, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
मंच संचालन जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल द्वारा किया गया। कांग्रेस ने बाद में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कई स्थानीय मुद्दों को उठाया। कहा कि भवाली सेनिटोरियम की हालत खराब है। कैंचीधाम बाइपास योजना अधर में है। रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को अनदेखा किया जा रहा है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!