12 February 2026

नैनीताल में शारदा संघ द्वारा आयोजित 54वीं ‘ऑन दा स्पॉट’ चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम हुए घोषित, ओवरऑल चैंपियनशिप सेंट मैरी कॉन्वेंट नैनीताल ने मारी बाजी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। शारदा संघ द्वारा 54वीं ‘ऑन दा स्पॉट’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। शारदा संघ के सचिव घनश्याम लाल साह ने बताया कि प्रतियोगिता में 1277 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सभी बच्चों की पेंटिंग बहुत खूबसूरत थी। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शारदा संघ में सभी प्रतिभागियों की पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए लगाई गई है। 24 अक्टूबर को दोपहर 3.45 बजे शारदा संघ में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
चित्रकला प्रतियोगिता में सबसे छोटे बच्चों के ग्रुप में नर्मता अधिकारी ने प्रथम, सिमुनिका आर्या ने दूसरा व नव्या सिद्दीकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि किंशुक नगारकोटी, नितिन कुमार व जितेंद्र कुमार को सांत्वना पुरस्कार, मिनी ग्रुप में चित्रांशी मठपाल ने पहला, प्राची ने दूसरा व सेंट जोसेफ कॉलेज के अग्रिम सिंह रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि मोनिका, चित्रा बोरा, कृतिका बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार मिला। सब जूनियर वर्ग में संस्कृति मौलखी ने पहला, धीरज गोस्वामी ने दूसरा व जिया बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि भव्या गंगोला, अभिजीत बिष्ट,व आरव बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में प्राकृति मौलखी ने पहला, भव्या बिष्ट ने दूसरा व विदिशा प्रसाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अजरा खान, मलया कफलटिया व तनीषा तिवारी ने सांत्वना पुरस्कार मिला। मिडिल ग्रुप में तेजस्वी कुमार ने पहले सार्थक बिष्ट ने दूसरा व मौलिका रौतेला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि चेष्टा अधिकारी, अनुष्का यश आनंद व रोजम बी को सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर ग्रुप में दिव्यांशी पाल ने पहला, गुंजा बिष्ट ने दूसरा व भूमिका फतर्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि गुनगुन वर्मा, प्रतीक्षा बिष्ट व रिया वर्धन ने सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप सेंट मैरी कॉन्वेंट रही है। शारदा संघ के सचिव घनश्याम लाल साह ने बताया कि
24 अक्टूबर को दोपहर 3:45 पर प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!