7 February 2026

पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त समारोह समिति के पदाधिकारियों ने लोनिवि के अधिकारियों से की वार्ता

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति की स्थापना को लेकर शुक्रवार को पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त समारोह समिति के पदाधिकारियों की लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता करते हुए माँग की गयी कि वर्तमान में स्थित मूर्ति को सहजता से स्थानांतरित किया जाए और टूट फूट का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए, साथ ही जगह का विशेष ध्यान रखते हुए जगह को और अधिक बढ़ाया जाए जिससे कोई आयोजन करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही यह भी माँग की गई की विभाग की ओर से समिति को मिनट्स और स्थानांतरण का मानचित्र भी उपलब्ध करवाया जाए। इस दौरान समिति के प्रदेश मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत, मुख्य प्रदेश समन्वयक ललित भट्ट, प्रदेश समन्वयक राजेश कुमार, मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा और सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि समिति की ओर से पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति को सहजता से स्थानांतरित करने की माँग की गई और साथ ही मिनट्स और मानचित्र उपलब्ध करवाने की भी माँग की गई है विभाग की ओर से जल्द ही मिनट्स और मानचित्र समिति को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!