7 February 2026

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीए व बोनस देने की घोषणा और एक नवंबर का भी अवकाश घोषित करने पर कर्मचारी हुए खुश, बोले दीपावली पर दिया सीएम पुष्कर धामी ने तोहफा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल वर्चुअल बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री से 1 नवंबर 2024 को अवकाश घोषित करने की मांग की गई। जिस पर मुख्यमंत्री के आदेश पर 1 नवंबर का अवकाश घोषित करने पर तथा प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली पर्व डी ए तथा बोनस की घोषणा का स्वागत भी किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि सचिवालय संघ की ओर से 31 अक्टूबर को राज्य में दीपावली पर्व का अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी , जिस पर शासन द्वारा सकारात्मक‌ रुख अपनाते हुए 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश करने का निर्णय लिया। परंतु पूर्व से ही 1 नवंबर को दीपावली पर्व का सार्वजनिक अवकाश समाप्त किये जाने पर प्रदेश के लाखों कर्मचारी में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जो आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर का भी अवकाश घोषित कर लोगों को तोहफा दिया है। क्योंकि प्रदेश में अधिकतर क्षेत्र में दीपावली 1 नवंबर को मनाई जा रही है , 31 दिसंबर को पूर्व से ही निबंधित अवकाश घोषित था। बैठक में राज्य कर्मचारी संघ परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि राज्य के अनेकों कार्मिक दूर दराज क्षेत्रों से दीपावली पर्व मनाने के लिए घर आते व जाते हैं। इसलिए दो दिन के अवकाश से कार्मिकों में खुशी की लहर है। बैठक में कर्मचारियों द्वारा दीपावली से पूर्व डीए तथा बोनस की घोषणा करने का प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत भी किया गया।
बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष इसरार बेग, कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहित सनवाल, दीपक सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह थापा, डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) संघ‌ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जलाल, सत्य प्रकाश द्विवेदी, आनंद पांडे भोपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, संजय जोशी, नवीन कपिल रमेश सिंह अर्जुन सिंह तथा संजय देव सहित कई कर्मचारी जनप्रतिनिधि शामिल थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!