26 February 2026

27 नवंबर को नैनीताल में हो रही है कुमांऊनी व्यंजन प्रतियोगिता, मीठा , नमकीन व नॉनवेज तीन ग्रुप में होगी प्रतियोगिता

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा युवतियों और महिलाओं के लिए कुमांऊनी व्यंजन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 27 नवंबर को सेंट्रल होटल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में युवतियों और महिलाओं को कुमांऊनी पहाड़ी उत्पादों से एक व्यंजन घर से बनाकर लाना होगा और कार्यक्रम स्थल पर निर्णायकों के सामने प्रस्तुत करना होगा। साथ ही उस व्यंजन के बनाने की विधि कागज में लिखकर लानी है। उसे व्यंजन की टेबल पर भी रखनी होगी और निर्णायकों को उस व्यंजन को बनाने की विधि भी बतानी होगी। प्रतियोगिता में तीन ग्रुप रखे गए हैं । मीठा, नमकीन एवं नॉनवेज। तीनों वर्गों के विजेताओं को अलग-अलग आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक दीपा पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन एवं प्रतिभाग पूर्णतया निशुल्क है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पहाड़ी उत्पादों से बने व्यंजनों को प्रोत्साहित करते हुए आने वाली पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति से रूबरू कराना है। प्रतियोगिता 12 बजे से सेंट्रल होटल के सभागार में प्रारंभ हो जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल, सह संयोजक हेमा भट्ट, सीमा सेठ, कंचन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिता साह, कोऑर्डिनेटर रानी साह, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ती सहित सरिता त्रिपाठी, तन्नू सिंह, मीनू बुधलाकोटी, रमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, नीरू साह, विनीता पांडे, आभा साह, रेखा पन्त, रेखा जोशी, गीता शाह, डॉ प्रगति जैन, मधुमिता, सोनू साह आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!