11 March 2026

बाबा केदार ने दिया मुख्यमंत्री को आशीर्वाद:- भावना मेहरा,केदारनाथ चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत।

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता की मुहर है कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देते हुए केदारनाथ विधानसभा से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को मैदान में उतारा जो मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता और राजनीतिक कौशल का प्रमाण है मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्तिगत रूप से चुनावी अभियान की कमान संभाली और कांग्रेस के मजबूत गढ़ों को ध्वस्त कर दिया जिसका परिणाम केदारनाथ में अब तक की सबसे बड़ी जीत हुई है। कहा कि “बाबा केदार के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यह जीत संभव हुई केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की यह जीत प्रदेश में पार्टी की मजबूती और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जनता के भरोसे व लोकप्रियता को दर्शा रही है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!