4 November 2026

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता संप्रभु होती है-नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता संप्रभु होती है-नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य
pine-crest


नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष
यशपाल आर्य ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता संप्रभु होती है, केदारनाथ की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं और कहां कमी रह गई इसका सभी कांग्रेस के सम्मानित साथी अवलोकन करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम सबकी कड़ी मेहनत के बावजूद यह परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आ पाया पर इस चुनाव अभियान में संसाधनों के अभाव में जिस ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण, त्याग और निर्भीकता से कांग्रेस के कार्यकर्ता साथियों ने भगीरथ प्रयास किया में सभी साथियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ । श्री आर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधुओं से कहना चाहता हूँ असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं इसलिए संघर्ष जारी रखना है ।
श्री आर्य ने विजयी प्रत्याशी आशा नौटियाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आशा करते हैं कि वह सभी गांवों, निकाय पंचायतों की समस्याओं एवं आवश्यक कार्यों के प्रति संवेदनशील रहते हुए जनता की प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगी ।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!