2 November 2026

एंटी करप्शन फाउंडेशन की वार्षिक बैठक हुई संपन्न, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा रहे मौजूद

एंटी करप्शन फाउंडेशन की वार्षिक बैठक हुई संपन्न, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा रहे मौजूद
pine-crest


भवाली। सोमवार को एंटी करप्शन फाउंडेशन, जिला नैनीताल की वार्षिक बैठक स्प्रिंगवुड इन, रामगढ़ रोड, भवाली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं, संगठन के विस्तार तथा समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल, संजय जोशी, अभिषेक शाह, सैयद फ़राज़ शाह, मधुर अग्रवाल (हल्द्वानी), निवेदिता पांडे (हल्द्वानी), अरुणिमा वर्मा (हल्द्वानी), सुमन वर्मा (हल्द्वानी), खष्टी बिष्ट (भवाली), अखिलेश सेमवाल (भीमताल) एवं इंदु पांडे (हल्द्वानी) सहित संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा एवं उपनिरीक्षक (SI) आसिफ खान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, समाज में पारदर्शिता एवं ईमानदारी को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
अंत में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!