प्रख्रुथी रिसाईलिग प्राईवेट लिमिटेड” ने नैनीताल के विद्यालयों में विद्यार्थियों को वितरित किए बैग

नैनीताल। देश भर में अपने जनहित कार्यो के लिये विख्यात संन्सथा ” प्रख्रुथी रिसाईलिग प्राईवेट लिमिटेड” द्वारा नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल बैगों का वितरण किया गया। दिन भर सन्सथा द्वारा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्कूलों में ये पठन पाठन सामाग्री वितरित करी गयी।
सबसे पहले नगर पालिका आडिट स्कूल मे प्रथानाचार्य रोशन आरा, ज्योति महरा,चम्पा आर्या, की उपस्तिथी में स्कूल बैग वितरण किया गया।
इसके बाद नगर पालिका जूनियर हाई स्कूल मे वितरण किया गया। यहां प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा, आलोक जोशी,सुनीता राना,रचना बिष्ट, सुनीता पान्डे, आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही वैभरली स्कूल मे भी स्कूल बैग वितरण किया गया।
वहां पर प्रधानाचार्य रजनी चौधरी, पुष्पा बिष्ट,केवल चन्दर भट्ट मौजूद रहे।
इन सभी कार्यकर्मो में जन प्रतिनिधी के रुप मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट अरविंद पडियार, सभासद भगवत रावत,
पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, जिला खेल सह संयोजक शैलेन्दर बर्गली, जिला मन्त्री सन्तोष कुमार आदि रहे। अरविन्द पडियार सहित सभी ने विद्यार्थियो
को शुभ -आशीष दिया,और मन लगाकर पड्ने का आह्वान किया।
तथा बच्चो की हरसम्भव मद्दद करने का भरोसा दिया।
सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अध्यापको और जन प्रतिनिधियो ने ” प्रख्रुथी रिसाईलिग प्राईवेट लिमिटेड” का कोटी–कोटी धन्यवाद किया। तथा आगे भी मदद् का भरोसा जताया।























