3 November 2026

नैनीताल के सनवाल पब्लिक स्कूल में लगी साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रदर्शनी में प्रतिभा का हुनर,

नैनीताल के सनवाल पब्लिक स्कूल में लगी साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रदर्शनी में प्रतिभा का हुनर,
pine-crest


नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सनवाल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक गौरव सनवाल एवं करिश्मा सनवाल और प्रधानाचार्या ए. इमैनुअल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने वेस्टेज सामग्री से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई गई ,जो सभी को अपनी और आकर्षित कर रही थी। इस दौरान प्रदर्शनी में अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रतिभा का हुनर देख काफी खुश नजर आए।
इस मौके पर सुनीता प्रसाद, राहिला परवीन, विनय शाह, हिमांशु बोरा, इंदु अरोड़ा, कविता सक्सेना, सीमा नवनीत, अंजुम परवीन, अनम फातिमा, मीताक्षी बिष्ट, तनु अस्वाल, दया कुंवर, सदफ अंसारी, अनिल जोशी, रोनिका, सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!