23 March 2026

यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पवार के निधन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने किया दुख प्रकट,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी रहे नेता त्रिवेंद्र सिंह पवार के आकस्मिक दुर्घटना में निधन होने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा नैनीताल ने गहरा दुख प्रकट किया है। नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि बेबाक तरीके से अपनी राय रखने के साथ ही त्रिवेंद्र पवार उत्तराखंड के लिए गहरा चिंतन रखते थे, उनकी अचानक मृत्यु पूरे उत्तराखंड के लिए एक अपूर्ण क्षति है। उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों में राज्य आंदोलनकारी संगठन जिला मीडिया प्रभारी इंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष गणेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश जोशी, ब्लॉक संयोजक हेमचंद्र वरियाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश आर्य, पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर रावत, जिला सचिव पान सिंह सिजवाली,पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, शाकिर अली आदि लोग शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!