26 February 2026

लहसुन व प्याज की खीर का लिया लोगों ने खूब स्वादहेमा, कविता व भावना के व्यंजन रहे स्वादिष्ट, मिला इनको प्रथम पुरस्कार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल कुमांऊनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर की 60 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में 56 प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे।

जिसमें रस भात, गडेरी की सब्जी, बिच्छू का साग, मडुवे की रोटी, मडुवे का केक, भट्ट का झोला, पीनालू की सब्जी, पहाड़ी से कुमांऊनी शिकार भात, भद्दू का मीट ,झुमरी की खीर, ककड़ी का रायता, चोलिया रोटी, दही का ज्वाला आदि के अलावा लहसुन की खीर व प्याज की खीर लोगों को खूब भायी। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा एवं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की पूर्व अध्यक्ष गीता शाह द्वारा लगाया गया स्टॉल रहा। प्रतियोगिता में मीठे में हेमा रौतेला, नमकीन में कविता शाह, नॉनवेज में भावना रौतेला, व फरहा हसन प्रथम स्थान पर रही। मीठे में दूसरा स्थान बसंती बिष्ट, नमकीन में दीपा खोलिया तथा नॉनवेज में शबनम को मिला, मीठे में सुमन पंत, नमकीन में गीता फरतियाल, नॉनवेज में अनीता रौतेला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा शीला मेहता, माला, रजनी चौधरी ,नीमा जोशी, सुमन, गायत्री बिष्ट ,खिल्पा देवी ,वर्षा ,भगवती बिष्ट, शांति रावत, सुनीता कुमारी, अनीता रावत को विशेष प्रकार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा बनाया गया सना नींबू लोगों के बीच काफी सराहा गया।प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम विजय नाथ शुक्ला द्वारा पुरष्कृत किया गया ।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपस में मेलजोल बढ़ता है तथा हमारे आने वाली पीढ़ियां हमारी संस्कृति से रूबरू होती है ।उन्होंने कहा कि भविष्य में कुमाऊं मंडल विकास निगम इस प्रकार का आयोजन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेगा तथा भविष्य में निगम द्वारा यह आयोजन फ्लैट मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक दीपा पांडे एवं उपाध्यक्ष अमिता शाह द्वारा मुख्य अतिथि का शाल उढ़ा कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया । प्रतिभागियों को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आशीष बजाज द्वारा भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सहसंयोजक सीमा सेठ, कंचन जोशी ,क्लब की वरिष्ठ सदस्य हेमा भट्ट रानी शाह, विनीता पांडे ,नीरू शाह, आभा शाह, रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, डॉ प्रगति जैन ,कविता त्रिपाठी, प्रभा पुंडीर ,तनप्रीत, सरिता त्रिपाठी, रेखा पंत ,तनु सिंह ,ज्योति वर्मा , मीनू बुधलाकोटी, नीलम गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका में संगीता साह, मीता साह व अंजू जगाती रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!