26 April 2026

पिकप ने कार को मारी टक्कर, कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चार युवक हुए घायल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । कालाढुंगी मार्ग में घटगढ़ के पास एक पिकप ने नैनीताल की ओर आ रही कार को टक्कर मार दी। जिससे नैनीताल के चार युवक घायल हो गए। घायलों का बी डी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 नवम्बर को नैनीताल निवासी प्रबल गंगोला व प्रवीर गंगोला पुत्र मनोज गंगोला अपने दो साथियों अधिराज तड़ागी व आरुष कांडपाल के साथ रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर कार संख्या यू के04एसी 6500 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। घटगढ़ के पास नैनीताल से जा रही पिकप संख्या यू के 04 सी ए 3239 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । घटना के बाद
पिकप चालक गाली गलौज करते हुए घटनास्थल से फरार हो गया । इस जबरदस्त टक्कर में चारों युवक चोटिल हो गए । जिनका उपचार किया गया।
घटना की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दे दी गई है। घायल युवक नैनीताल के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं। इसमें प्रबल गंगोला व प्रवीर गंगोला की मां कविता गंगोला भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल की अध्यक्ष हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!