24 May 2026

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नैनीताल में भाजपा पार्टी से पालिका अध्यक्ष पद के लिए अतुल पाल व संतोष कुमार ने ठोकी दावेदारी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होती ही नैनीताल सीट एससी होने पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने के लिए दावेदारियां पेश करने की मांग उठने लगी है। इधर भाजपा के युवा नेता अतुल पाल ने दमखम के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कि है। वह 15 वर्षों से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में व विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।


उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें विभिन्न दायित्व दिए जिस पर उन्होंने निष्ठापूर्वक कार्य किया और करते आ रहे हैं। वह पार्टी में पूर्व मण्डल अध्यक्ष भा.जा.पा. अनुसूचित मोर्चा नैनीताल, पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के पदों पर कार्य किया है इसके अलावा व्यापार मण्डल कार्यकारणी सदस्य मल्लीताल (नैनीताल) में कार्य निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के युवा नेता संतोष कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। संतोष कुमार भाजपा पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं वह
वर्तमान में
नगर मंत्री भाजपा, नैनीताल के पद पर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वह
पूर्व में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, नैनीताल के पद पर निष्ठा पूर्वक कार्य कर चुके हैं। भाजपा के दोनों युवा नेता अतुल पाल व संतोष कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकी है। देखना यह है कि भाजपा पार्टी नैनीताल सीट पर किसको टिकट देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!