30 October 2026

तल्लीताल निवासी समाजसेवी एवं होटल व्यवसाई अजय लाल भी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लडेंगे, पेश की दावेदारी

pine-crest

नैनीताल। नगर निकाय चुनाव की नैनीताल सीट एससी हुई तो दावेदारों की संख्याएं बढ़ने लगी है। तल्लीताल निवासी समाजसेवी एवं होटल व्यवसाई अजय लाल ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी पेश की है।
समाजसेवी अजय लाल ने बताया कि 32 वर्ष का वन विभाग में मान चित्रकार/प्रधान मान चित्रकार का अनुभव है। इसके अलावा भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा श्रेष्ठ उद्यमी 2022 से भी सम्मानित हुए हैं। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के भवन निर्माण हेतु रचनाकार एवं सहयोग हेतु उन्हें सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। अजय लाल ने दावा किया है कि नगर की जनता की भी मांग है की वह पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़े। जनता की मांग व नैनीताल नगर की दुर्दशा को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्हें कहा कि उनका सभी वर्गों व समुदाय के लोगों के साथ तालमेल भी है।

error: Content is protected !!