24 May 2026

सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव-मीनाक्षी कीर्ति

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में इंटर कालेज की अध्यापिका एवं उद्घघोषिका मीनाक्षी कीर्ति भी शामिल है।
मीनाक्षी कीर्ति ने बताया कि यदि भाजपा हाई कमान उन्हें टिकट देता है तो वह सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर चुनाव में उतरेगीं। उन्होंने कहा कि अब वह पालिका अध्यक्ष की कुर्सी में बैठकर जनसेवा करना चाहती हैं। मीनाक्षी कीर्ति को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लोग उन्हें चुनाव लड़ने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में कहा कि उन्होंने भी भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी ठोंकी है। मीनाक्षी कीर्ति सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई है वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!